भाजपा और आप की नूरा कुश्ती पर कांग्रेस का हमला
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
9 January 2026
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दिल्ली के विकास के खिलाफ हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने विधानसभा सत्र के 5 दिनों में दिल्ली की जनता के पैसे को बर्बाद किया है. यादव ने मांग की कि बर्बाद हुए पैसे को मुख्यमंत्री से वसूला जाए.
उन्होंने कहा प्रदूषण, यमुना सफाई, हरित उर्जा, सड़क निर्माण और सफाई अभियान जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई.भाजपा सरकार ने विभागों के भ्रष्टाचार की एक भी सीएजी रिपोर्ट पेश नहीं की. केजरीवाल टीम के खिलाफ भ्रष्टाचार के किसी आरोप पर कार्यवाही नहीं हुई.
देवेन्द्र यादव ने कहा, “भाजपा और आप की नूरा कुश्ती के कारण दिल्ली की जनता का नुकसान हुआ है. प्रदूषण पर चर्चा नहीं करना दिल्ली के प्रति भाजपा की नियत को उजागर करता है. दूषित पानी की सप्लाई की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है.