कांग्रेस पर उसके कार्यकर्ता ही उठा रहे हैं सवाल – प्रदीप भंडारी
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
28 November 2025
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया. प्रदीप भंडारी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अपने ही संघर्ष में उलझी हुई है. कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आपसी कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं. बिहार में कार्यकर्ता गांधी-वाद्रा परिवार पर टिकट चोरी और मैनिपुलेशन के आरोप लगा रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में कोई प्रवक्ता बनने को तैयार नहीं है. भंडारी ने कहा कि यह दिखाता है कि कांग्रेस के अपने ही कार्यकर्ता पार्टी की राजनीति पर सवाल उठा रहे हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ये सभी तथ्य दर्शाते हैं कि आज कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए कांग्रेस के अपने ही कार्यकर्ता सक्रिय हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ता मानते हैं कि गांधी-वाद्रा परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक जमानत हमेशा जब्त होती रही है और आगे भी होती रहेगी. यह स्पष्ट प्रमाण है कि कांग्रेस केवल अपनी ही लड़ाई में व्यस्त है. कई लोग भ्रष्टाचार की लड़ाई में लगे हैं, कहीं प्रवक्ता ढूंढने की लड़ाई में हैं, और कई टिकट चोरी की लड़ाई में व्यस्त हैं. जनता कांग्रेस शासनकाल में चाहे वह कर्नाटक हो या अन्य कोई राज्य, से त्रस्त रही है. आज कांग्रेस के अपने ही कार्यकर्ता गांधी-वाद्रा परिवार के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं. यह साबित करता है कि जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था, कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में आज कांग्रेस के अपने ही कार्यकर्ता सक्रिय हैं.
भंडारी ने कहा कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी-वाद्रा परिवार के खिलाफ खुलकर खड़े हो गए हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ता कर्नाटक से लेकर जम्मू-कश्मीर और बिहार तक यह स्वीकार करते हैं कि जब तक वे गांधी-वाद्रा परिवार मुक्त कांग्रेस नहीं बनाएंगे. उनका राजनीतिक जीवन अधूरा रहेगा. यह भी प्रमाण है कि आज कांग्रेस पार्टी एक पॉलिटिकल फ्रेंचाइजी बन चुकी है. जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गांधी-वाद्रा परिवार के नेतृत्व पर कोई विश्वास नहीं है.