Bonjour-32

इंडिगो उड़ान रद्द होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
6 December 2025

देश भर में इंडिगो की उड़ाने रद्द होने का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है यहां पर भी इंडिगो की सैकड़ो उड़ान रद्द हो गई. जिसकी वजह से हवाई अड्डे पर रेलवे स्टेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

यात्रियों का कहना है कि इंडिगो स्टाफ ने उनको उड़ान रद्द होने की कोई जानकारी नहीं दी. जिसकी वजह से वह एयरपोर्ट पर पिछले कई घंटे से फंसे हुए हैं. कुछ यात्रियों का कहना था कि उनका सामान तक चेक – इन के लिए ले लिया गया है. ऐसे में उनको यह भी नहीं पता है कि उनका सामान कहां है.

एक यात्री ने कहा कि उड़ान रद्द हो गई है. लेकिन इंडिगो पैसा रिफंड करने या फिर अगली उड़ान उपलब्ध कराने को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है. शनिवार की देर शाम तक एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन जैसी अफरातफरी का माहौल बना हुआ था. यात्री अपनी उड़ान और रद्द हुई उड़ान के एवज में अगली उड़ान के साथ ही रिफंड को लेकर एक से दूसरे काउंटर पर भटक रहे थे. लेकिन इस दौरान इंडिगो का स्टाफ भी उनका कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं दिख रहा था.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *