WhatsApp Image 2025-10-22 at 11.32.57 PM (1)

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने महेश वर्मा को मानद प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
23 October 2025

सार्क देशों के लिए स्थापित दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ‘ साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) ‘ ने देश के तेजतर्रार राजनीतिक विश्लेषक महेश वर्मा को मानद प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया है. साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की तरफ से देश के प्रख्यात शिक्षाविद और यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर केके अग्रवाल ने एक सादे समारोह में महेश वर्मा को मानद प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति पत्र दिया.

शिक्षावद् और लेखक के रूप में ख्याति प्राप्त महेश वर्मा को साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में विश्व भर में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुए इस पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है.

हाल में ही नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित वर्ल्ड सम्मिट के माध्यम से महेश वर्मा ने अफ़्रीका जैसे देशों में भारत की शिक्षा नीति को लोकप्रिय बनाने की पहल की थी.

उन्होंने अखिल भारतीय तकनीकी परिषद सानिध्य में देशव्यापी रोजगार परक शिक्षा योजना को अंजाम दिया. इसके तहत एक हज़ार से भी ज़्यादा कोर्स को शुरू किया है. मेंटल हेल्थ जैसे विषय पर देश के शिक्षण संस्थाओं को जोड़ने कार्य किया है.

उल्लेखनीय है कि साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की स्थापना सार्क देशों ने मिलकर की थी. इसका प्रमुख कैंपस नई दिल्ली में ही है. नियुक्ति पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार महेश वर्मा इस विश्व विद्यालय में विजिटिंग एशोसियेट प्रोफेसर का पद संभालेंगें और वह कला संकाय के छात्रों को पढायेंगें.

​महेश वर्मा एक जाने-माने टेलीविजन विशेषज्ञ हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी एक लंबा अनुभव रखते हैं. महेश वर्मा साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में अवैतनिक प्रोफेसर के रूप में कार्य करेंगें. इसकी वजह यह है कि उनकी प्रतिबद्धता कुछ अन्य संगठनों के साथ भी है. इस विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव 2005 में 13वां सार्क समिट (ढाका) में प्रस्तुत किया गया था. जिसे सार्क के सदस्य देशों ने 4 अप्रैल 2007 को इस विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु एक अंतर-मंत्रिस्तरीय समझौते पर हस्ताक्षर किए. वर्ष 2010-2011 से इस विश्वविद्यालय में शिक्षा का संचालन शुरु हो गया. साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव पर जिन देशों ने हस्ताक्षर किए हैं. उनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्री लंका शामिल हैं.

​साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर और शोध स्तर की पढ़ाई होती है. जिसमें मुख्य रूप से अर्थ शास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, अनुप्रयुक्त गणित, अंतर-राष्ट्रीय संबंध, विधि मुख्य रूप से स्नातकोत्तर एवं शोध के विषय शामिल हैं.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *