रोहिणी का झील वाला पार्क बने मॉडल छठ घाट : रविन्द्र इन्द्राज
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
23 October 2025
समाज कल्याण मंत्री ने बवाना विधानसभा में छठ पूजा पर भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया.
रोहिणी सेक्टर 20 के डीडीए डिस्ट्रिक्ट पार्क में छठ घाट की तैयारियों को 24 अक्टूबर तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि छठ पूजा को लेकर प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, दिल्ली जल बोर्ड, फायर विभाग एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.