WhatsApp Image 2025-10-29 at 10.19.42 PM (1)

नई गौशालाएं शुरू करने पर सरकार कर रही काम: रविन्द्र इन्द्राज

दिल्ली आजकल ब्यूरो दिल्ली
29 October 2025

छठ पूजा का दिल्ली में भव्य आयोजन हुआ. जिसमें दिल्ली वासियों ने मिलकर प्रकृति की पूजा की. भारतीय संस्कृति में प्रकृति की पूजा और सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव सदियों से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है. गौ माता भी भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं. ऐसे में गौवंश को सड़कों से निकालकर सुरक्षित वातावरण में लाना सरकार की प्राथमिकता है. यह बात गोपाष्टमी के अवसर पर दिल्ली के हरेवली स्थित गोपाल गोसदन में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने कही.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में गौशालाओं के संचालन, रखरखाव और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कई योजनाओं पर दिल्ली सरकार कार्य कर रही है. नई गौशालाओं के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. दिल्ली की सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने की दिशा में घुमनहेड़ा गांव में भी गौशाला शुरू करने की योजना है.

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि जब हम पेड़ों, नदियों, पर्वतों और जीवों के संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं तभी भारत पुनः विश्वगुरु, आत्मनिर्भर और विकसित बनने की दिशा में अग्रसर होता है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *