
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
18 August 2026
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में शामिल किए गए महासचिव तरुण चुग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वासपात्र माना जाता है. उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह भाजपा के 95% नेताओं से एक मामले में बहुत अलग हैं. उन्हें किसी भी व्यक्ति और खासकर आम लोगों से मिलने में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है. वह सभी लोगों से किसी भी समय मिल लेते हैं. यह उनकी ताकत भी है. जिसकी वजह से वह जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब तक भाजपा के संगठन को लगातार मजबूत करने में कामयाब हो रहे हैं. जबकि इन दोनों ही प्रदेशों में भाजपा की उपस्थिति उनके प्रभारी महासचिव बनने से पहले लगभग ‘ ना ‘ के बराबर थी.
तरुण चुग भाजपा के उस दौर के नेताओं में शामिल हैं. जो मीलो पैदल चलकर एक-एक कार्यकर्ता से मिलते थे. वह अमृतसर पंजाब से संबंध रखते हैं. उनके व्यवहार और भाषा में इसकी साफ झलक मिलती है. उनको लेकर कहा जाता है कि वह बहुत कम बोलते हैं. बहुत धीरे बोलते हैं. अगर जरूरत नहीं हो तो नहीं बोलते हैं. उनके सुनने की क्षमता काफी अच्छी है. वह सभी की बात को लगातार सुनते हैं. लेकिन उनकी खासियत है कि वह लगातार काम करते रहते हैं. उनको समस्याओं का हल निकालने वाला एक परिपक्व नेता माना जाता है. यह कहा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी इन विशेषताओं को पहचानते हैं. इस पर वह भरोसा भी करते हैं. जिसे तरुण चुग ने लगातार सही भी साबित किया है. वह मीडिया से बेहतर संवाद करने में भी विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी खासियत है कि वह विपक्षी नेताओं को लेकर किसी भी हालत में कभी भी कोई अपमानजनक शब्द नहीं बोलते हैं. उनके बारे में अभद्र भाषा नहीं बोलते हैं और आपत्तिजनक बयान नहीं देते हैं.
तरण चुग की एक अन्य खासियत यह है कि वह भाजपा के उन चुनिंदा नेताओं में है. जिन्होंने सबसे ज्यादा प्रवास किया है. इसके अलावा वह भाजपा कार्यालय में सबसे अधिक समय देने वाले नेता हैं. उन्होंने गुजरात में लगातार इतना काम किया है कि कई चुनाव क्षेत्र में वह एक-एक कार्यकर्ता को जानते हैं. इसके अलावा उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं. वह हर व्यक्ति से उतने ही शिष्टाचार से मिलते हैं. जितना वह किसी बड़े व्यक्ति से मिलते वक्त शिष्टाचार अपनाते हैं.