WhatsApp Image 2025-11-05 at 11.41.55 AM

पूर्वी दिल्ली सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज 6 नवंबर से

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
5 November 2025

राष्ट्रीय राजधानी में खेल और युवाओं के जोश का शानदार संगम देखने को मिलेगा. जब ‘सांसद खेल महोत्सव 2025 – ईस्ट दिल्ली’ का शुभारंभ 06 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में होगा.
इस खेल महोत्सव में 30,000 से अधिक खिलाड़ी और प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए सहयोग और प्रोत्साहन भी दिया जाएगा. जिससे वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें.

यह पहल ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियानों की भावना को भी आगे बढ़ाती है. जो देश में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करते हैं.यह खेल महोत्सव 06 नवंबर से 07 दिसंबर 2025 तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा. जबकि 25 दिसंबर 2025 को इसका समापन समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा.

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस विजन के अनुरूप है. जिसके तहत भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा गया है. यह महोत्सव फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करने और खेलों को राष्ट्रीय विकास का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री (कॉरपोरेट मामलों एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग) और ईस्ट दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा करेंगे. वे युवाओं में खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे.
इस महोत्सव में 11 खेल विधाओं को शामिल किया गया है — जिनमें एथलेटिक्स, नमो रन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं होंगी. ईस्ट दिल्ली के 18 विभिन्न स्थलों पर ये मुकाबले आयोजित किए जाएंगे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *