WhatsApp Image 2025-11-05 at 10.38.31 PM

वर्ल्ड कप स्टार दीप्ति शर्मा का घर लौटने पर द्वारका की कात्यायनी सोसाइटी में का हुआ भव्य स्वागत

Rakesh Kumar Singh

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
6 November 2025

भारत की ऐतिहासिक आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 विजय के बाद टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जब अपने घर द्वारका लौटीं तो कात्यायनी सोसाइटी के निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस स्वागत का नेतृत्व दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल गर्ग ने किया.

भारत ने 2 नवम्बर 2025 को नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से पराजित कर अपना पहला आईसीसी महिला वर्ल्ड कप जीता है. इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश गौरवान्वित किया है.

इस जीत के बाद दीप्ति शर्मा एक ही संस्करण में 200 से अधिक रन बनाने और 20 से अधिक विकेट झटकने वाली पहली खिलाड़ी (महिला या पुरुष) बन गई हैं. फाइनल मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था.

इस मौके पर दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल गर्ग, ने कहा, “दीप्ति की यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि हर उस भारतीय की जीत है जो मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति में विश्वास रखता है. उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ निश्चय और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता.”

दीप्ति के घर लौटने पर कात्यायनी सोसाइटी में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. लोगों ने उन्हें प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए फूलों की वर्षा, तालियों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *