WhatsApp Image 2025-11-08 at 12.15.30 PM

दिल्ली सरकार की नई पहल: अटल कैंटीन योजना से गरीबों को मिलेगा सस्ता और पौष्टिक भोजन

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
9 November 2025

दिल्ली सरकार गरीबों, श्रमिकों और आम नागरिकों के जीवन में राहत लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल शुरू करने जा रही है. राजधानी में जल्द ही ‘अटल कैंटीन योजना’ लागू की जाएगी. जिसके अंतर्गत नागरिकों को मात्र 5 रुपये में स्वच्छ, गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि शुरुआती दौर में राजधानी के 100 स्थानों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी. इसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है. इन कैंटीन का उद्धाटन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर किया जाएगा.

अटल कैंटीन योजना की विशेषताएं:

  • मात्र 5 रुपये में स्वच्छ, गरम और पौष्टिक भोजन
  • डिजिटल टोकन व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी से सुनिश्चित होगी पारदर्शिता
  • मैन्यू में दाल- चावल, सब्जी व रोटी का प्रावधान
  • हर स्थल पर सुबह-शाम 500- 500 थाली परोसी जाएगी
  • भोजन की क्वॉलिटी कायम रखने के लिए सरकार सब्सिडी अदा कर रही है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह योजना दिल्ली के हर गरीब और श्रमिक को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है. अटल कैंटीन दिल्ली की आत्मा बनेगी. जहां किसी नागरिक को भूखा नहीं रहना पड़ेगा. हर व्यक्ति को सस्ता, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना हमारी सरकार का संकल्प है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *