पिता स्वराज कौशल की अस्थियों को सांसद बांसुरी स्वराज ने गढ़ मुक्तेश्वर पर गंगा जी में प्रवाहित किया
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
5 December 2025
देश के जाने माने अधिवक्ता एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का दो दिन पहले निधन होने के बाद शाम को अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिती में उनकी पुत्री एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने लोधी रोड़ शवदाह ग्रह में अंतिम संस्कार कर दिया था.
स्वराज कौशल पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पति थे.



प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला सहित अनेक गणमान्य जनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर व्यक्तिगत अथवा सोशल मीडिया पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली भाजपा संगठन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए.
आज शुक्रवार प्रातः सांसद बांसुरी स्वराज उनके फूल चुनने लोधी रोड़ श्मशान घाट पहुंची और वहां विधि-विधान से अस्थियां चुनकर उन्हे गढ़ मुक्तेश्वर ले जा कर पुनः पिंड पूजन कर गंगा जी में प्रवाहित किया.
परिजनों के आलावा गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग, विधायक अनिल शर्मा, श्याम शर्मा, नीरज बसोया, उमंग बजाज एवं शिखा रॉय, डी.डी.ए. सदस्य राजीव बब्बर, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, नई जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, करोलबाग जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, पार्षद शरद कपूर एवं अंजुम मंडल, पूर्व विधायक मदनलाल, दिल्ली कैंट सदस्य राजेश गोयल आदि अस्थि चुनने एवं प्रवाहित करने के पूजन में सम्मिलित हुए.
स्वराज कौशल की स्मृति में उनके परिवार द्वारा रविवार 7 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे पी.एस.ओ.आई. क्लब, चाणक्यपुरी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है.