namo-bharat-image

सराय काले खान से जल्द मेरठ के लिए चलेगी नमो मेट्रो

दिल्ली आजकल ब्यूरो,दिल्ली
6 December 2025

सराय काले खां से मेरठ के लिए नमो मेट्रो का परिचालन जल्द शुरू होने वाला है. इसके लिए कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ( CRS ) ने अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है. यह बताया जा रहा है कि जल्द ही औपचारिक उद्घाटन के बाद सराय काले खां से मेरठ के लिए सीधी नमो मेट्रो उपलब्ध होगी.

दिल्ली से मेरठ के बीच नमो मेट्रो की यात्रा 82 किलोमीटर की है. दिल्ली में नमो मेट्रो के तीन स्टेशन है. इस समय नमो मेट्रो का परिचालन न्यू अशोक नगर से होता है. जिसके बाद यह आनंद विहार होते हुए मेरठ के मोदीपुरम तक जाती है. इस समय यह ट्रेन 15 मिनट के अंतराल पर चलती है. लेकिन यह माना जा रहा है की सराय काले खां से जब इसका परिचालन शुरू हो जाएगा. उस समय इसमें भीड़ बढ़ जाएगी. जिसे देखते हुए इसका परिचालन 10 मिनट में करने का निर्णय किया गया है. सराय काले खां को सरकार नमो मेट्रो का हब स्टेशन बनाएगी. दिल्ली से पानीपत और दिल्ली से अलवर के बीच प्रस्तावित नमो मेट्रो भी सराय काले खां से ही चलेगी.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *