Screenshot 2026-01-03 at 2.40.08 PM

पूर्वा और वैशाली एक्सप्रेस चलेगी शकूरबस्ती से

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
3 December 2026

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट की वजह से रेलवे ने वैशाली और पूर्वा एक्सप्रेस को शकूरबस्ती से चलाने का निर्णय किया है. यह रेलगाड़ी फिलहाल नई दिल्ली स्टेशन से चलती है. इन दो रेल गाड़ियों के सहित करीब 16 रेलगाड़ी नई दिल्ली की जगह शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी.

यह बताया जा रहा है कि दिल्ली डिवीजन रेल मंडल ने यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. वहां से मंजूरी मिलने के बाद इन रेलगाड़िया को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शकूर बस्ती रेलवे स्थानांतरित कर दिया जाएगा. जिससे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुन: विकास का कार्य तेजी से किया जा सके.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रि-डेवलपमेंट का कार्य पहाड़गंज की तरफ से शुरू कर दिया गया है. यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद कार्यलयों को अजमेरी गेट की तरफ ले जाने की सलाह दी गई है. जिससे रि-डेवलपमेंट के कार्य को तेजी प्रदान की जा सके.

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ ही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी 8 रेलगाड़ियों को शकूरबस्ती भेजा जा रहा है. जबकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली कुछ गाड़ियों को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भी चलाने का प्रस्ताव है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *