surajkand mela

सूरजकुंड मेला के लिए दिल्ली सरकार की विशेष DTC बस सेवा

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
28 January 2026

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के लिए दिल्ली सरकार ने विशेष DTC बस सर्विस शुरू करने का फैसला किया है. देश के बड़े सांस्कृतिक और हस्तशिल्प मेले में से एक सूरजकुंड मेला हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों, कारीगरों, परिवारों को आकर्षित करता है. दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक एक्सपेरिमेंट के तौर पर एक खास रूट पर विशेष तौर से बसें चलाएगा. परिवहन विभाग ने इंटर-स्टेट बस ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए हरियाणा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ औपचारिक रूप से संवाद किया है. क्योंकि मेला ग्राउंड हरियाणा सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है.

इस व्यवस्था के तहत DTC बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन से लेकर सूरजकुंड मेला ग्राउंड के बीच लगभग 4 किलोमीटर के रूट पर दो इलेक्ट्रिक 9-मीटर वाली बसें चलाएगी. यह बस रूट बदरपुर मेट्रो स्टेशन, बदरपुर बॉर्डर, राजीव गांधी स्टेडियम, पुल प्रह्लादपुर, सूरजकुंड चौक और मानव रचना स्कूल से होकर मेला ग्राउंड तक संचालित होगी. जिससे मेट्रो से आने वाले यात्रियों को लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी. ये इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बसें मेले के दौरान भीड़ कम करने में मदद करेंगी और सस्टेनेबल मोबिलिटी को भी बढ़ावा देंगी. साथ ही आने वाले लोगों को आरामदायक और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट की सुविधा सुनिश्चित करेगी.

यह बस सर्विस पूरे दिन रेगुलर अंतराल पर चलेगी. बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेला तक बसें रोजाना सुबह 10:00 बजे, 10:20 बजे, 10:40 बजे , 11:00 बजे, 11:20 बजे, 11:40 बजे, 12:35 PM, 12:55 PM, 1:15 PM, 1:35 PM, 1:55 PM, 2:15 PM और 2:35 PM पर संचालित होगी. वहीं, वापसी में सूरजकुंड मेला से बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन तक बसें रोजाना सुबह 10:20 AM, 10:40 AM, 11:00 AM, 11:20 AM, 11:40 AM, 12:00 PM, 12:55 PM, 1:15 PM, 1:35 PM, 1:55 PM, 2:15 PM, 2:35 PM और 2:55 PM पर चलेंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की विस्तृत टाइम टेबल मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप और मेला परिसर में भी डिस्प्ले किया जाएगा.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *