अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान
दिल्ली आजकल ब्यूरो , दिल्ली
12 August 2026
बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की.
इस अवसर पर बिहार के सर्वांगीण विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं राज्य की प्रगति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. मंत्री मो. जमा खान ने बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग एवं समन्वय से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की.
मुलाकात के दौरान मंत्री मो. जमा खान ने कैमूर जिले स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग से संबंधित प्रस्ताव भी रखा. उन्होंने कहा कि भभुआ रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है. यहां राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों एवं आमजन को काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.