दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 August 2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी. वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बार संगठन में युवाओं और महिला नेताओं को विशेष तरजीह दी गई है.
पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महामंत्री और विभिन्न मोर्चों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है. साथ ही कोषाध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया जैसे अहम संगठनात्मक पदों पर भी नए चेहरे लाए गए हैं.

नई टीम में 13 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. इनमें
वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, मनप्रीत सिंह बादल, तारीक मंसूर, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा और मधुचंद्र कर शामिल है.

स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ महामंत्री की विशेष जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

संगठन को मजबूती देने के लिए 9 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं. इनमें बी.एल. संतोष (राष्ट्रीय महामंत्री – संगठन), विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी शामिल हैं.

मुख्य संगठनात्मक पद

  • राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: पीयूष गोयल
  • राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष: राजेश मंगल
  • केंद्रीय कार्यालय प्रभारी: तरुण चुग
  • मीडिया संयोजक: अनिल बलूनी
  • सोशल मीडिया संयोजक: दीपक म्हास्के

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष
पार्टी ने सभी मोर्चों में भी बदलाव किए हैं:

  • युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी
  • महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी
  • ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य
  • किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर
  • अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली
  • एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम
  • एसटी मोर्चा: मन्नालाल रावत

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *