दिल्ली आजकल ब्यूरो, दादरी
25 August 2026

राष्ट्रीय देहात मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ ( गांव देहात, किसानों व सामाजिक न्याय के पैरोकार) की तृतीय पुण्यतिथि पर इंद्रप्रस्थ लॉ कॉलेज ग्रेटर नोएडा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

इस संगोष्ठी में देहात मोर्चा,और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और अपने विचार रखे.

चौधरी केसरी सिंह ‘गुर्जर’ देहात मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रखर योद्धा तथा वी.पी. सिंह, शरद यादव और रामविलास पासवान जैसे दिग्गज नेताओं के विश्वस्त सहयोगी रहे.

  • नोएडा ग्रेटर नोएडा में नगर निगम का गठन न होने को लेकर असंतोष*

*मांग: नोएडा ग्रेटर नोएडा में नगर निगम का गठन होना चाहिए *

इस अवसर पर एड० महेंद्र अवाना (नोएडा) ने कहा कि मोर्चा विभिन्न मुद्दों पर क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरुक कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्राधिकरणों को किसानों की जमीन की कीमत कम देनी पड़े इसलिए पंचायत चुनाव भी बंद कर दिए गए. राज्य सरकार को किसानों ,क्षेत्र वासियों के हित में चुनाव कराने चाहिए.

देहाती मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा 244 गांवों के लोगों को लंबे समय से उनके संवैधानिक नागरिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार तुरंत नगर निगम के गठन की घोषणा करे ताकि सभी वंचित नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और विकास कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें.

देहात मोर्चा के वरिष्ठ नेता देवराज नागर ने कहा की प्राधिकरणों की लापरवाही से बिल्डर, फ्लैट ओनर्स ,किसान और क्षेत्र वासियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन समस्याओं को हल करने के लिए जनता का कोई प्रतिनिधि प्राधिकरणों के बोर्ड में नहीं है. जबकि लोकतंत्र में लोकहित में यह आवश्यक है.

संगोष्ठी की अध्यक्षता चौ० जयकरण सिंह (खेड़ी) ने की.
संगोष्ठी को डॉ विपिन गुप्ता, चौ०सूबेराम डाबरा, चौ० भीम सिंह सिरसा, नितिन शर्मा ,डॉ० विजय गुर्जर, सुनील फौजी , फेडरेशन अध्यक्ष इलम सिंह नागर आदि ने संबोधित किया.

इस अवसर पर संजय भाटी बिसरख , अश्विनी पवार, डॉ अरविंद नागर, जतन भाटी,जगदीश नागर अटटा, तेजपाल सिंह, छविराम सिंह ,धर्मवीर सिंह आदि गणमान्य नागरिक शामिल हुए.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *