WhatsApp Image 2025-10-22 at 6.27.08 PM (1)

दिल्ली भाजपा की कार्यालय स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारम्भ, छठ पूर्व नहाय खाय पूजन के दिन से होगी नये कार्यालय में काम की ओपचारिक शुरुआत

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
22 October 2025

दिल्ली भाजपा ने 1991 से 14 पंत मार्ग पर चल रहे कार्यालय को अलविदा कहते हुए अपने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नये कार्यालय में सथांतरण प्रक्रिया प्रारम्भ कर दिया. पवित्र छठ पर्व के पूर्व नहाय खाय दिवस 25 अक्टूबर से नया कार्यालय पार्टी का दिल्ली का स्थाई कार्यालय पता बन जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं सभी पदाधिकारी और पूरा स्टाफ यहीं से काम करेंगे.

बुधवार को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा नये कार्यालय में अपने चौथी मंजिल कार्यालय में बैठे और कार्यकर्ताओं से मिले. प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल एवं कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग आज अपने दूसरी मंजिल स्थित कक्षों में बैठे.

कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने भूतल पर अपने कक्षों में बैठे और आगंतुकों से मिले.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *