Prashant_Kishor

दिल्ली में विस्तार करेगी प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
2 January 2026

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी दिल्ली में विस्तार करने की तैयारी में है. बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर अब दिल्ली में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं. पार्टी का मानना है कि दिल्ली में विपक्ष पूरी तरह से नदारत है. इसलिए यहां पैठ बनाना आसान होगा.

जन सुराज पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है कि दिल्ली में विपक्ष गायब हो गया है और राजधानी की बदहाल स्थिति किसी की प्राथमिकता नहीं रही है. पार्टी का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि एक नए विकल्प के साथ दिल्ली को नई दिशा दिखाई जाए.
जन सुराज पार्टी दिल्ली में एक नई सोच, एक नई राजनीति और एक नई उम्मीद के साथ आ रही है. पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि दिल्ली का पढ़ा लिखा मतदाता जन सुराज को अवसर दे सकता है. इसी मतदाता ने अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली में तीन बार अवसर प्रदान किया है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *