तीन नई एयरलाइन उड़ेंगी भारतीय आसमान में
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
24 December 2025
इंडिगो संकट के बाद सरकार ने तीन नई एयरलाइंस को भारतीय आसमान में उड़ने की इजाजत दी है. यह माना जा रहा है कि यह तीनों एयरलाइंस जल्द ही अपना संचालन शुरू करेगी.
यह बताया जा रहा है कि केरल की अल हिंद, उत्तर प्रदेश की शंख और एक अन्य एयरलाइंस फ्लाई एक्सप्रेस को सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है. इसमें से सबसे नवीनतम मंजरी फ्लाई एक्सप्रेस को मिली है. जबकि अन्य दो को पहले ही स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी.
यह कहा जा रहा है कि शंख एयरलाइंस पहले चरण में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा जैसे सेक्टर में अपनी सेवा देगी. इसके उपरांत वह अन्य क्षेत्रों में अपना विस्तार करेगी. जबकि अल हिंद एयरलाइंस भारत के व्यस्त रूट के साथ ही खाड़ी देशों के लिए भी अपनी विमान सेवा शुरू कर सकती है.