Screenshot 2025-12-26 at 9.06.44 PM

दिल्ली में शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू हो: देवेंद्र यादव

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
25 December 2025

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में रिकार्डतोड़ बेरोजगारी के कारण दिल्ली में शहरी रोजगार गारंटी योजना को लागू करने की मांग के संघर्ष से जुड़ने के लिए दिल्ली के शहरी गरीब भाई बहनों के नाम एक खुला पत्र लिखा है.
देवेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार जहां मनरेगा जैसे रोजगार अधिकार के कानून को समाप्त कर रही है. वहीं नए कानून में सरकार को शहरी गरीबों को शामिल करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी और विकास के लिए अवसरों का प्रतीक रही है. लेकिन पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में लाखों लोग रोज़गार की अनिश्चितता, महंगाई, असुरक्षित काम धंधे के चलते अस्थिरता की परिस्थतियों में जीवन जीने को मजबूर हैं.
देवेन्द्र यादव ने पत्र में कहा कि शहरी रोजगार गारंटी का मतलब सरकार काम देने की जिम्मेदारी ले और साल में तय दिनों का स्थानीय लोगों को काम मिले. जिसका समय पर भुगतान सीधे बैंक खाते में हो और काम न मिलने की स्थिति में बेरोज़गारी भत्ता दिया जाए. उन्होंने कहा कि यह कोई नई या अव्यावहारिक कल्पना नहीं है. कई राज्यां में पहले से लागू हैं.
देवेन्द्र यादव ने कहा कि शहरी रोजगार गारंटी दान नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का अधिकार है. कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी जी रोजगार के अधिकार की लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली के शहरी गरीबों की एकता और शहरी रोजगार गारंटी को लागू करवाकर दिल्ली को एक न्यायपूर्ण, समावेशी, सामाजिक सुरक्षा, समानता का वातावरण स्थापित करेंगे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *