WhatsApp Image 2025-10-22 at 6.36.19 PM (1)

मनजिंदर सिंह सिरसा ने यमुना पर स्वयं की छठ घाट की सफाई

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
22 October 2025

आईटीओ घाट पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने खुद की यमुना छठ घाट की सफाई.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘ पूर्वांचलियों के सम्मान में सरकार सेवा और समर्पण की भावना से काम कर रही है’

उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली में चल रहा है छठ पूजा से पहले घाटों की व्यापक सफाई और तैयारियों का अभियान.

सिरसा ने कहा “जो लोग यमुना को मैली नदी कहकर उपहास करते थे. वे अब देखेंगे कि कैसे यमुना साफ़ और निर्मल हो रही है और कितनी भव्यता से यमुना के तटों पर छठ पूजा मनाई जाएगी.”

सिरसा ने कहा “यह छठ पूजा उतनी ही भव्य होगी जितनी भव्य इस वर्ष की दिवाली थी. ”

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *