देश में सदभावना फैलाने हेतू संतो का दिल्ली में “सदभावना संमेलन”
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
4 November 2025
भारत के कोने—कोने में मानव धर्म का प्रचार—प्रसार कर सद्भावना की स्थापना हेतू पूरे देश से लगभग वेद तथा धर्माशास्रो के मर्मज्ञ 450 साधू—संत देश की राजधानी में जुटने जा रहे हैं. मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पंडवाला स्थित श्री हंस नगर आश्रम में 8 और 9 नवंबर को ‘सद्भावना संमेलन’ का आयोजन किया गया हैं. उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा विश्वविख्यात अध्यात्मिक गुरू सद्गुरूदेव सतपाल जी महाराज मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित होंगे.
मानव उत्थान सेवा समिति के प्रबंधक महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि योगीराज परमसंत श्री हंस जी महाराज की 125वी जयंती के शुभ अवसर पर पंडवाला स्थित श्री हंस नगर आश्रम में दो दिवसीय ‘सद्भावना संमेलन’ का आयोजन किया गया हैं.
मानव उत्थान सेवा समिति मानव धर्म का प्रचार और देश में सद्भावना का वातावरण निर्माण करने हेतू पिछले 70 सालों से ‘मानव धर्म संमेलन’, ‘राष्ट्रीय एकता संमेलन’, ‘भारत जागो संमेलन’, ‘सर्व धर्म संमेलन’, ‘विश्व शांति संमेलन’ तथा ‘सद्भावना संमेलन’ ऐसे अलग—अलग नामों से कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं.
महात्मा सत्यबोधानंद जी ने आगे बताया कि सद्भावना संमेलन में शामिल होने के लिए देश के 17 राज्यों से वेद और धर्माशास्रो के मर्मज्ञ 450 से ज्यादा साधू—संत दिल्ली में पधारने वाले हैं.
- किस राज्य में कहां से आएंगे संत
1) उत्तर प्रदेश – वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, नैमिषारण्य और रायबरेली जैसे 67 शहरो से संत आ रहे है.
2) उत्तराखंड – ऋषिकेश, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, कालीमठ, गुप्तकाशी, नैनिताल तथा बद्रीनाथ आदि 28 स्थानों से संत पधारेंगे.
3) मध्यप्रदेश – ग्वालियर, झांसी, उज्जैन, भोपाल, तथा जबलपुर जैसे 18 शहर से संतो का आगमन होगा.
4) छत्तीसगड – रायपूर, भिलाई, बिलासपूर तथा अंबिकापुर आदी आठ शहर से संतो का आगमन होगा.
5) जम्मू कश्मीर – जम्मू, उधमपूर डोडा तथा कुपवाडा क्षेत्र से संतो का आगमन होगा.
6) हिमाचल प्रदेश – शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगडा तथा लाहौल स्पिति जैसे 11 शहरो से संत पधारेंगे.
7) पंजाब – पठाणकोट, होशियारपुर, लुधियाना, भटिंडा, पटियाला तथा चंडीगढ़ से लगभग संतो का आगमन होने वाला है.
8) हरियाणा – कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुडगाव तथा भिवानी जैसे 21 क्षेत्र से संतो का आगमन होगा.
9) राजस्थान – जयपूर, अलवर, अजमेर, कोटा, उदयपूर, बिकानेर, श्री गंगानगर आदी 13 जगह से संत आयेंगे.
10) गुजरात – गांधीधाम, अहमदाबाद बडौदा, सुरत जैसे 17 शहरों से संत आने वाले है.
11) महाराष्ट्र- मुंबई, पुणे, नासिक, नागपूर, औरंगाबाद, पंढरपूर तथा कोल्हापूर आदी 29 शहरो से संत पधारेंगे.
12) तेलंगाना – हैदराबाद से संत पधारेंगे.
13) आंध्र प्रदेश – विजयवाडा और विशाखापटनम से संत आयेंगे I
14) कर्नाटक – बंगलोर तथा मैसूर से संतो का आगमन होगा.
15) गोवा – वास्को- दि-गामा से संत आने वाले है.
16) तामिळनाडू – चेन्नई तथा कोयम्बटूर से संत आने वाले है.
17) दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली के 11 अलग अलग डिस्ट्रिक्ट से संत आयेंगे.