WhatsApp Image 2025-11-04 at 10.11.02 PM

दिल्ली सरकार ने सेवा काल के दौरान मृतको के आश्रितों को 11 साल बाद दी नौकरी

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
4 November 2025

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. डीएसआईआईडीसी में अनुकंपा आधार पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने की प्रक्रिया 11 साल बाद दोबारा शुरू हुई है.
दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, पर्यावरण, खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मृतक कर्मचारियों के 24 लीगल उत्तराधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे.

इस अवसर पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “जैसे ही हमने मुख्यमंत्री को बताया कि मृतक आश्रित परिवारों के लिए रखी गई नौकरियां पिछले 11 सालों से खाली हैं और एक भी नियुक्ति नहीं हुई है. उन्होंने तुरंत इसका संज्ञान लिया और निर्देश दिए कि इन पदों को जल्द भरा जाए. यह बहुत पीड़ा की बात है जब किसी घर में कमाने वाला व्यक्ति नहीं रहता और परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. हमारी सरकार ऐसे परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है. हमें यह देखना है कि उन्हें राहत मिले ना कि दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ें.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *