WhatsApp Image 2025-11-05 at 10.13.44 PM (2)

कपिल मिश्रा ने किया ‘इंद्रप्रस्थ एंथम’ का लोकार्पण

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
5 November 2025

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पुराना इंद्रप्रस्थ किला में दिल्ली सरकार एवं द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ‘ग्रैंड कल्चरल इवनिंग एंड लॉन्च ऑफ इंद्रप्रस्थ एंथम’ का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने ‘इंद्रप्रस्थ एंथम’ का लोकार्पण किया.

कार्यक्रम में हरीश भिमानी (प्रसिद्ध वॉयस आर्टिस्ट – “मैं समय हूँ”, बी. आर. चोपड़ा की महाभारत), डॉ. वाई. एस. रावत (महानिदेशक, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग), पद्मश्री के. के. मुहम्मद (प्रसिद्ध पुरातत्वविद) और सुश्री नीरा मिश्रा (संस्थापक एवं अध्यक्ष, द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट) जैसे विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज की.

सांस्कृतिक संध्या में “श्रीकृष्ण-द्रौपदी संवाद – डिकोडिंग महारानी द्रौपदी” नामक विशेष कथक नृत्य-नाट्य भी प्रस्तुत किया गया. जिसने दर्शकों को महाभारत कालीन इंद्रप्रस्थ की सांस्कृतिक महिमा से रूबरू कराया.

इस कार्यक्रम में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का यह पावन दिन और पुराना किला — यह दोनों दिल्ली के असली इतिहास के साक्षात प्रतीक हैं. आज हम सब मिलकर उस इतिहास को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं. जिसे वर्षों तक छिपाया गया या विकृत रूप में प्रस्तुत किया गया.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *