
दिल्ली आजकल ब्यूरो @ गुरुग्राम
16 September 2026
गुरूग्राम के सेक्टर-67स्थित अंसल एपीआई सोसायटी के निवासियों की प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो गई. जब हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने गुरुग्राम के सेक्टर- 67 में अंसल एपीआई टाउनशिप (एसेंसिया व वर्सालिया) में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का शुंभारम्भ कर दिया. इस प्रोजेक्ट की आधारशिला बादशाहपुर के म्युनिसिपल काउंसलर मुकेश ज़ैलदार ने “वर्सालिया”आरडब्ल्यू के प्रेसिडेंट अजीत भारद्वाज व “एसेंसिया” आरडब्ल्यू के प्रेसिडेंट जितिन राव,संयोजक राजिन्दर अरोड़ा की मौजूदगी में रखी.
यह प्रोजेक्ट टाउनशिप में रहने वाले करीब 4500 परिवारों और (जिनमें 18000 से ज़्यादा लोग शामिल हैं)को एक बड़ी राहत देगा. यहां लोग को अब तक खाना पकाने के लिए एलपीजी के सिलेंडर का इस्तेमाल करना पड़ता था. वहीं, इस अवसर पर अजीत भारद्वाज और जितिन राव व राजिन्दर अरोड़ा ने भी सोसायटी के लोगों को बधाईयां दीं.
राजिन्दर अरोड़ा ने बताया कि पी.एन. जी. सुविधा के अगले छह महीनों में शुरू होने की उम्मीद है. जिससे अब और ज़्यादा लोग गुरुग्राम में बसने के लिए वर्सालिया और एसेंसिया टाउनशिप को ही चुनेंगे और कम ऊंचाई वाले बिल्डर फ्लोर में रहने की लग्ज़री और आराम का भी अनुभव करेंगे और इससे बड़ी संख्या में बिल्डर फ्लोर के निर्माण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.