WhatsApp Image 2025-11-15 at 12.14.12 AM

गोपाल गर्ग को पॉलिटिकल कोआर्डिनेटर बनाया

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
14 November 2025

चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गोपाल गर्ग को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का पॉलिटिकल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है. इस संबंध में प्रवीण खंडेलवाल ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि गोपाल गर्ग के अनुभव से निश्चित तौर पर इस क्षेत्र को लाभ होगा.

गोपाल गर्ग चांदनी चौक के पुराने व्यापारी नेताओं में शामिल है. इसके अलावा वह BJP दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. इस बार दिल्ली नगर निगम उप – चुनाव में उनको चांदनी चौक निगम वार्ड से मजबूत दावेदार भी माना जा रहा था. वह सांसद प्रवीण खंडेलवाल के काफी करीबी नेताओं में शामिल हैं. चांदनी चौक में होने वाले अधिकतर सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन में गोपाल गर्ग शामिल रहते हैं.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *