बिहार की जीत से दिल्ली भाजपा को MCD उपचुनाव में जीत का भरोसा
दिल्ली नवभारत ब्यूरो, दिल्ली
14 November 2025
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सुनामी जीत से दिल्ली भाजपा भी उत्साहित है. उसे यकीन है कि इसका लाभ दिल्ली एमसीडी के उपचुनाव में भी मिलेगा. इसकी वजह यह है कि दिल्ली में रहने वाले कार्यकर्ता बिहार की जीत से उत्साहित है. ऐसे में वह भरपूर प्रयास करेंगे की बिहार जैसी बड़ी जीत दिल्ली में भी मिले.
दिल्ली प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि पहले यह माना जा रहा था कि सरकार और संगठन के बीच खींचतान से दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में नतीजे कुछ गड़बड़ हो सकते हैं. लेकिन जिस तरह से बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा आया है. उसके बाद सरकार और संगठन के बीच अब खींचतान होने की उम्मीद नहीं है. इसकी वजह यह है कि अगर बिहार विधानसभा चुनाव के शानदार नतीजे के बाद दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा को अच्छी सफलता नहीं मिलती है. उसका नतीजा यह हो सकता है कि केंद्रीय नेतृत्व यहां पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर सकता है. जिसकी वजह से सभी नेता मिलकर MCD उपचुनाव जीतने के लिए कार्य करेंगे. दिल्ली में एक दर्जन नगर निगम वार्ड पर उपचुनाव 30 नवंबर को होने हैं.