WhatsApp Image 2025-11-17 at 11.11.22 PM

एनबीसीसी का 66वां स्थापना दिवस: एक नए युग की शुरुआत

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 November 2025

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया.
इस कार्यक्रम में एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के.पी. महादेवास्वामी, सलीम अहमद, निदेशक (परियोजनाएं); डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वाणिज्य); अंजीव कुमार जैन, निदेशक (वित्त); सरकार द्वारा नामित निदेशक, संजीत और रवि कुमार अरोड़ा; स्वतंत्र निदेशक, प्रो. भीमराव पंडा भोसले, राजीव कुमार, डॉ. दीपक सिंह, विशाल पुरी; रितु पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी आदि उपस्थित रहे.

इस अवसर पर एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के.पी. महादेवास्वामी ने कहा, “एनबीसीसी ने पिछले छह दशकों में राष्ट्र निर्माण, शहरी विकास और आधुनिक अवसंरचना निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उन्होंने कहा एनबीसीसी ने भारत और विदेशों में कई प्रमुख परियोजनाएं पूरी की हैं.
कंपनी ने पुनर्विकास और नवोन्मेष के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. एनबीसीसी ने संपूर्ण देश में अपने परियोजना स्थलों पर काम कर रहे लगभग 30,000 श्रमजीवियों को सम्मानित किया है.

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने एनबीसीसी को उसके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं. राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तोखन साहू ने एनबीसीसी की उपलब्धियों को सराहा. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला
ने एनबीसीसी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के साथ हुई. जो राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का हिस्सा है.

इस अवसर पर कॉफी टेबल बुक “पुनः रचना” का विमोचन किया गया. जिसमें पुनर्निर्माण और नवोन्मेष को दर्शाया गया तथा एनबीसीसी की प्रमुख पुनर्विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया. यह प्रकाशन संपूर्ण भारत में एनबीसीसी की रूपांतरणकारी पुनर्विकास यात्रा का वृत्तांत प्रस्तुत करता है तथा वित्तीय रूप से स्व-संधारणीय मॉडल के तहत निष्पादित सात जीपीआरए कॉलोनियों के पुनर्विकास के माध्यम से नई दिल्ली के शहरी परिदृश्य को नया रूप देने में इसके अभूतपूर्व योगदान पर प्रकाश डालता है.
इस पुस्तक में आम्रपाली (वर्तमान में एस्पायर) परियोजनाओं के कायाकल्प, कड़कड़डूमा टीओडी विकास, भारत मंडपम और मालदीव्स में 2,000-इकाई सामूहिक आवास परियोजना की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि सहित संपूर्ण देश में प्रमुख पुनर्विकास पहलों के को भी दर्शाया गया है.

स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम के भाग के रूप में एनबीसीसी ने संपूर्ण देश में अपने परियोजना स्थलों पर काम कर रहे लगभग 30,000 श्रमजीवियों को भी सम्मानित किया. यह पहल, निर्माण कामगारों के कल्याण और सम्मान के प्रति एनबीसीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

समारोह में आंतरिक सांस्कृतिक समिति “उमंग” द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. जिनमें एनबीसीसी कर्मचारियों द्वारा रैंप वॉक, बॉलीवुड मैश-अप और नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम का समापन प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार और गायक श्री अमित त्रिवेदी के मनमोहक संगीत प्रदर्शन के साथ हुआ जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *