रिंग रोड को पहली बार पानी से साफ किया गया
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
6 December 2025
दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के बीच दिल्ली सरकार ने समस्त रिंग रोड को पानी से साफ करने का कार्य किया है. यह संभवत पहली बार है जब रिंग रोड को पानी से धोने का कार्य किया गया हो. इसका उद्देश्य यह बताया जा रहा है कि इससे सड़कों पर जमीन धूल और मिट्टी को साफ किया जाएगा.
इस कार्य के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं खैबर पास इलाके में दिल्ली सरकार के मंत्री रवि इंद्राज सिंह के साथ मौजूद थी. रिंग रोड की धुलाई के साथ ही दिल्ली के अन्य इलाकों में भी सफाई का कार्यक्रम चलाया गया. दिल्ली सरकार के मंत्री रवि इंद्राज सिंह सेक्टर 20 रोहिणी में इस दौरान उपस्थित रहे. इसी तरह से दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह भी कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए देखे गए.