WhatsApp Image 2026-01-10 at 10.59.50 PM (2)

अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष में भव्य समारोह

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
10 January 2026

उत्तर पश्चिम जिला भाजपा के तत्वाधान में आयोजित “अटल स्मृति सम्मेलन” में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने जिला के 1600 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया.

इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक जननायक थे. जिन्होंने अपने शब्दों से करोड़ों भारतीयों में राष्ट्र प्रेम जागृत किया.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल जी ने सदा कार्यकर्ताओं को नहीं बल्कि सामान्य देशवासियों को भी राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देहात का यह जिला है. अब उनकी सरकार इस क्षेत्र के समग्र विकास की ओर कटिबद्ध है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत ने की.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *