दिल्ली में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
14 January 2026
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को सर्किल रेट स्थिर रखने के फैसले के साथ इस पर छूट देने पर विचार करना चाहिए. जिससे दिल्ली की जनता को महंगाई और मंदी के दौर में राहत मिल सके. देवेंद्र यादव ने कहा कि सर्किल रेट बढ़ाने से दिल्ली में संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा. जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को सर्किल रेट बढ़ाने से पहले दिल्ली के आरडब्लूए संगठनों और दिल्ली की जनता से सुझाव लेना चाहिए.
सर्किल रेट की वर्तमान दरें
- ए वर्ग: 7,74,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- बी वर्ग: 2,45,520 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- सी वर्ग: 1,59,840 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- डी वर्ग: 1,27,680 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- ई वर्ग: 70,080 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- एफ वर्ग: 56,640 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- जी वर्ग: 46,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- एच वर्ग: 23,280 रुपये प्रति वर्ग मीटर