WhatsApp Image 2026-01-15 at 9.35.21 AM

भाजपा और आम आदमी पार्टी की नूरा कुश्ती से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र बर्बाद हुआ – अनिल भारद्वाज

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
14 January 2026

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा के 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस सत्र में जनता के मुद्दों पर चर्चा की जगह भाजपा और आप की नूरा कुश्ती दिखाई दी. जिससे दिल्ली की जनता के पैसे की बर्बादी हुई है.

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार यमुना सफाई, प्रदूषण मुक्त वातावरण, स्वच्छ पेयजल, दुरुस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली के वादे पर विफल रही है.

उन्होंने कहा कि यमुना में क्रूज चलाने का बयान पूरी तरह से गुमराह करने वाला है क्योंकि यमुना में पानी का फ्लो उस स्तर पर नहीं है कि नदी में क्रूज चल सकें.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में साइबर जालसाजी अब नए जमाने की डकैती का रूप ले चुकी है और सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने रैन बसेरों की दयनीय स्थिति पर स्वतः संज्ञान लिया है जो भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *