fob

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
15 January 2026

दिल्ली में पैदल चलने वालों के लिए कम से कम पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज की जरूरत है. यह संख्या विभिन्न इलाकों के विधायकों की ओर से पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर दी गई रिपोर्ट में सामने आई है. लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कुछ समय पहले सभी विधायकों को कहा था कि वह अपने इलाके में सर्वे करें. उसमें यह बताएं की पैदल चलने वालों को दुर्घटना से बचाने के लिए किन स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज की जरूरत है.

यह बताया जा रहा है कि दिल्ली के सभी विधायकों ने अपने क्षेत्र में उन स्थानों का अध्ययन किया. जहां पर फुट ओवर ब्रिज की जरूरत महसूस की गई है. जिन प्रमुख स्थानों पर नए फुटओवर ब्रिज की जरूरत महसूस की गई है. उनमें आजादपुर मंडी गेट नंबर 5, गाजीपुर रोड पर क्राउन प्लाजा के सामने, अंधेरिया मोड़, छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास हरचरण बाग, महरौली टीबी अस्पताल क्रॉसिंग, कुतुब मीनार गेट के सामने, जेएनयू गेट के सामने,मौजपुर चौक के पास, नंद नगरी में ज़ीटीबी एंक्लेव के सामने,रोहिणी सेक्टर 24 और नंद नगरी डिपो के पास नई फुटओवर ब्रिज की आवश्यकता को महसूस किया गया है.

वह बताया जा रहा है कि विधायकों की ओर से आए सुझावों पर अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चर्चा करेंगे. इन स्थानों का अध्ययन करेंगे. इसके उपरांत यहां पर फुटओवर ब्रिज बनाने का निर्णय किया जाएगा.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *