WhatsApp Image 2026-01-15 at 5.31.48 PM

ईरान से भारतीयों को तुरन्त निकाला जाए: डॉ. जौली

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
15 January 2026

भारत सरकार द्वारा ईरान में रह रहे भारतीयों को तुरन्त ईरान छोड़ने के निर्देशों का वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय जौली ने पूरजोर समर्थन किया. डॉ. जौली ने इस मुद्दे की गंभीरता व तथ्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज चिट्ठी भी लिखी.

ज्ञात रहे, ईरान में आर्थिक संकट के चलते, शांतिप्रिय व विरोध प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों पर ईरानी सरकार की हिंसात्मक कार्रवाई में लगभग 12 हजार नागरिकों के मारे जाने की खबर है.

ईरान में फंसे 9 हजार भारतीयों की सुरक्षा व सलामती पर भाजपा नेता डॉ. विजय जौली ने गंभीर चिंता जताई. जिसमें भारतीय मजदूर, तीर्थ यात्री, व्यवसायी, चिकित्सीय व मदरसों में अध्ययन कर रहे छात्र व तटीय इलाकों के मछुआरे शामिल हैं.

इसके साथ ही भाजपा नेता डॉ. जौली ने सवाल उठाया कि आज जब ईरान में इंटरनेट प्रतिबंधित है, मोबाईल सेवाएं ठप्प है, तो साल के इस व्यस्ततम समय में आसमान छूते हवाई किरायों के कारण, आम भारतीय नागरिक का ईरान से भाग निकलना मुश्किल है ?

ऐसी स्थित में, डॉ. जौली ने कहा कि भारतीय उड्डयन कंपनियों व एयरलाइंस को आगे आकर ‘‘भारतीय नागरिकों को आपात स्थिति में ईरान से स्वदेश’’ लाने की योजना बना कर कार्यान्वित करनी चाहिए. यह एक मानवीय कदम होगा.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *