नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर पटना से हजारों समर्थक दिल्ली पहुंचे
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
20 January 2026
भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया. इस दौरान पटना से उनके हजारों समर्थक भी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय आए. जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के साथ ही नितिन नवीन के पहले उद्बोधन को भी सुना.
पटना से खास तौर पर नितिन नवीन के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए पटना के बुद्धा कॉलोनी निवासी मनोज सिन्हा ने कहा कि यह न केवल हमारे शहर पटना बल्कि समस्त बिहार के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जैसा सहज और सरल विधायक बहुत ही मुश्किल से मिलता है. पटना में एक-एक व्यक्ति यह बता सकता है कि उसने जब भी चाहा होगा. उस समय अपने विधायक नितिन नवीन से मुलाकात की होगी. वह बिना किसी तामझाम के सादगी से रहने वाले व्यक्ति हैं. जिनसे मिलना बहुत ही आसान रहा है. यह उनकी सादगी,मिलनसार व्यवहार और लोगों की हर हाल में मदद करने वाले व्यवहार का ही परिणाम है कि पटना से हम जैसे हजारों लोग उनके कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. वह युवा हैं. उनके अंदर असीम संभावनाएं और नेतृत्व गुण है. लेकिन इसके साथ ही वह भाजपा के ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं. जो पार्टी की एक आवाज पर अपना सभी कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं. वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उन्हें बिहार और देश का समर्थन हासिल है. उनके आह्वान पर समस्त बिहार अपना सभी कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहेगा.



इस अवसर पर सहरसा निवासी और दिल्ली में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नितिन नवीन की सबसे बड़ी बात उनकी सादगी है. वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय कार्यालय में उनसे मिलने आए हर एक आम कार्यकर्ता से भी मुलाकात की. उन्होंने अपने पहले उद्बोधन में देश को प्रेरित करने का कार्य किया है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुयायी हैं. उन्होंने हर कार्यकर्ता को कहा है कि पद की कोई अहमियत नहीं होती है. सबसे पहले देश है. उसके बाद पार्टी है. उसके बाद व्यक्ति खुद है. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आने वाले समय में भाजपा और तेजी से विस्तार करेगी. इसकी वजह यह है कि वह सरल, सहज सुलभ होने के साथ ही एक बेहतर संगठक भी हैं. वह भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन को अपनी शुभकामनाएं देते हैं.