पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन: मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस समारोह
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
21 January 2026
दिल्ली सरकार ने दिल्ली सचिवालय में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया . इस अवसर पर पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया गया. जिसमें लोक नृत्य और संगीत के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया.


इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया. उन्होंने तीनों राज्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य भारत की सांस्कृतिक विविधता की आत्मा हैं.
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के साथ-साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.