WhatsApp Image 2026-01-30 at 7.21.19 PM

दिल्ली कांग्रेस का विरोध: मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ शांति मार्च

दिल्ली आजकल ब्यूरो , दिल्ली
30 January 2026

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनरेगा रोजगार योजना को खत्म करने के विरोध में शांति मार्च निकालने के लिए एकत्रित हुए. लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को एआईसीसी कार्यालय के बाहर ही रोक लिया.

देवेन्द्र यादव ने कहा, “मनरेगा की वापसी के लिए हमें लम्बी लड़ाई लड़नी है. मोदी सरकार को करोड़ों ग्रामीणों को रोजगार सुनिश्चित करने वाली योजना मनरेगा को दोबारा लागू करना होगा. “

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मनरेगा चोर गद्दी छोड़”, “मोदी सरकार हाय हाय”, “मनरेगा वापस लाओ”, “महात्मा गांधी अमर रहे” जैसे नारे लगाए. पुलिस ने देवेन्द्र यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उनको कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन ले गई. बाद में सभी को छोड़ दिया गया.

शांति मार्च में कांग्रेस कोषाध्यक्ष, अजय माकन, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निज़ामुद्दीन, मीडिया और प्रचार कमेटी के चेयरमैंन पवन खेड़ा, एससी विभाग के अध्यक्ष राजिंदर पाल गौतम, पूर्व सैनिक कर्नल रोहित चौधरी, वरुण चौधरी, अ0भा0क0कमेटी सचिव अभिषेक दत्त, दिल्ली कांग्रेस प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा, दिल्ली कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. योगानंद शास्त्री, डॉ. नरेंद्र नाथ, प्रो. किरण वालिया, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, विजय लोचव, सुरेंद्र कुमार, कुंवर करण सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकरा, सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, लोकसभा एवं जिला आर्ब्जवर जितेंद्र कुमार कोचर, सीपी मित्तल, जगजीवन शर्मा, तसवीर सोलंकी, एडवोकेट सुनील कुमार, लक्ष्मण रावत, डॉ. पी.के. मिश्रा, पूर्व उपमेयर परवीन राणा, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, मोहम्मद उस्मान, इंद्रजीत सिंह, सिद्धार्थ राव, राजकुमार जैन, धर्मपाल चंदेला, हर्ष चौधरी, राजेश यादव, महेंद्र भास्कर,दिनेश कुमार एडवोकेट, महेंद्र मंगला, प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग चेयरमैन संजय नीरज, ओबीसी विभाग चेयरमैन राजीव वर्मा, अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन अब्दुल वाहिद, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रिया जयन्त, त्रिलोक चौधरी और प्रमोद जयन्त सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *