Chief_Minister_of_Delhi,_Smt._Rekha_Gupta

होली दिवाली पर रेखा गुप्ता सरकार देगी फ्री सिलेंडर

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
3 February 2026

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार इस साल होली और दिवाली पर गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी. कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर फैसला लिया गया है. रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे होने पर दिल्ली सरकार गरीबों को यह सौगात देने जा रही है. भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में दिल्ली में सरकार बनने की स्थिति में गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था.


इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “एक वादा आज पूरा कर रहे हैं. होली और दिवाली मे मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा. इसको लेकर 242 करोड़ का फंड कैबिनेट में पास कर दिया गया है.
सीएम गुप्ता ने कहा कि ⁠राशन कार्ड होल्डर्स को सिलेंडर का पैसा यानि 853 रूपये ट्रांसफर किए जाएंगे. साथ ही पाइपलाइन इस्तेमाल करने वालो को भी 853 रुपये भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि फ्री सिलेंडर के साथ- साथ ⁠इसी तरह सब वादे पूरे किये जाएंगे. सीएम ने कहा कि इसी होली पर ये दिया जाएगा. सीएम ने बताया कि दिल्ली के तकरीबन 17.5 लाख राशनकार्डधारी को इस योजना का लाभ मिलेगा.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *