WhatsApp Image 2026-02-02 at 8.52.13 AM

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में नगर निगम गठन शीघ्र हो – राव संजय भाटी

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
1 February 2026

राष्ट्रीय देहात मोर्चा द्वारा
ग्रेटर नोएडा के से० ओमिक्रोन 1A में आयोजित विचार गोष्ठी का संचालन RWA अध्यक्ष 1ए चौ० योगेंद्र मावई एवं अध्यक्षता डा०एम एन सांगवान ने किया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय देहात मोर्चा के अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में तथा मुंबई, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद जैसे अन्य महानगरों में स्थानीय निकाय के लिए नगर निगम चुनाव होते हैं. लेकिन नोएडा,ग्रेटर नोएडा, YEA में रहने वाले लोगों को संविधान के अनुसार स्थानीय निकाय प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित किया गया है. तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग में गौतम बुद्ध नगर में नगर निगम गठन का प्रस्ताव रखा गया था. जिसको कुछ अधिकारियों की सलाह पर पास नहीं किया गया.उत्तर प्रदेश सरकार को प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी व गुमराह किए जाने के कारण यहां पर नगर निगम का गठन नहीं किया गया.

राव संजय भाटी ने कहा कि
प्राधिकरण के बोर्ड में भी स्थानीय कोटे के किसी भी सदस्य का चुनाव ,मनोनयन नहीं किया जा रहा है- क्यूँ ?? प्राधिकरणों द्वारा गांवों ,सेक्टरों के सभी निवासियों के साथ विकास के नाम पर लोकतंत्र में स्थानीय चुनाव/वोट के संवैधानिक अधिकार छीन लिए गए हैं.

उन्होंने इस मुद्दे पर सभी RWA, फेडरेशन, रेजिडेंट संगठन, सामाजिक संगठनों से अपील की कि वह अपने-अपने जनप्रतिनिधियों से नगर निगम गठित करने की मांग रखें और देहात मोर्चे की इस मुहिम में सहयोग करें.

इस अवसर पर एक्टिव सिटीजन के ठा० आलोक सिंह ने कहा कि नागरिकों की आवश्यक सुविधाओं वाले अस्पताल, स्कूल, मार्केट की भूमि को प्राधिकरण द्वारा बोली के माध्यम से ऊंची कीमत में बेचा जा रहा है. इससे नागरिकों की सुविधाएं लगातार महंगी होती जा रही हैं. जबकि सरकार और प्राधिकरण को मिलकर अस्पताल, स्कूल जैसी सेवाएं कम कीमत पर देनी चाहिए.

इस अवसर पर पंकज अवाना ने कहा कि प्राधिकरणों द्वारा गांव देहात व सेक्टरों के निवासियों को विकास के नाम पर छला जा रहा है. स्वास्थ्य ,स्वच्छ पानी,सीवर, यातायात, नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है.

भाकियू शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष नवीन भाटी ने कहा के प्राधिकरण के रवैये से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. चौ०भीम सिंह सिरसा ने कहा की प्राधिकरण के सीईओ गाँव,सेक्टरों की समस्याओं के समाधान करने के बजाय कार्यालय में आना ही बंद कर दिया है.

गोष्टी को प्रमुख रूप से डॉ महेश मावी RWA अध्यक्ष ओमिकरोंन 2, एडवोकेट अजीत सिंह , देवराज नागर, रकम राठी, वैभव नाथ शर्मा , रंजीत प्रधान, शुभांकर भारद्वाज, मुकेश भाटी, धर्मेंद्र भाटी, मुकेश मावई,गजेंद्र भाटी ने संबोधित किया.

इस अवसर पर चौ०अजय नागर,हंसराज मावई, एड बैसला ,भारत सिंह चौधरी, उमेश शर्मा, धनीराम बसोया, आकाश भाटी, महेश बिधूड़ी दुर्गेश शर्मा, कैलाश, केशव राघव, मदनपाल सिंह, एड० अरुण सिंह, विनोद चौहान,आजादअवाना, सुरेश डागर एड० अरुण प्रताप सिंह, तुषार सिंह दीशू भाई आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *