वायु प्रदूषण पर पार्टी कार्यकर्ता को सांता क्लोस बनाना दिल्ली के लोगों का अपमान,- प्रवीण शंकर कपूर
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 December 2025
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बुधवार सांय जनपथ पर दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा प्रदूषण के मुद्दे पर उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता को मास्क पहनाकर सेंटा क्लोज के रुप में सड़क पर खड़ा करने को ओछी राजनीतिक करार दिया है.
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की सौरभ भारद्वाज ने आज एक पार्टी कार्यकर्ता को सेंटा क्लोज बनाकर भ्रम फैलाने की कोशिश की. उन्होंने यह दिखाने का प्रयास किया कि इस वर्ष क्रिसमस पर दिल्ली का प्रदूषण स्तर पहली बार बहुत खराब रहेगा. लेकिन वह यह भूल गए कि 2021, 2022, 2023 एवं 2024 ही नही 2015 से 2019 के बीच भी क्रिसमस पर दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद खराब एवं खतरनाक श्रेणी में रहाहै.
प्रवीण शंकर कपूर ने सौरभ भारद्वाज से सवाल करते हुए कहा कि जनपथ पर सेंटा क्लोज नौटंकी करने वाले सौरभ भारद्वाज यह बतायें की क्या यह सच नही कि दिल्ली में 25 दिसम्बर 2021 को ए.कयू.आई. बेहद खराब 431 था और फिर 2022 में 308, 2023 में 278 और 25 दिसम्बर 2024 को 336 था. उस समय उनकी सेंटा क्लोज वाली जागरूकता कहां गई थी.