IndiGo-flights-79_V_jpg--1280x720-4g

वायु प्रदूषण बिगड़ा, 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 December 2025

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या एक बार फिर विकराल हो गई है. सरकार ने दिल्ली में GRAP – 4 को लागू करते हुए कई तरह के प्रतिबंध फिर से लागू कर दिए हैं. इनका उद्देश्य दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर को सुधारने के साथ ही लोगों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाना है.

दिल्ली सरकार ने गुरुवार से दिल्ली के सभी निजी और सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति को 50% तक सीमित करने का निर्णय लागू किया है. इसके तहत निजी और सरकारी कार्यालय के 50% कर्मचारी अपने घर से ( work from home ) काम करेंगे. इसके अलावा पहली से पांचवी तक के सभी स्कूलों को पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में शिक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं. इन कदमों के अलावा दिल्ली में गुरुवार से अगले आदेश तक केवल स्टेज 6 मानक वाले वाहन ही चल पाएंगे. पेट्रोल पंपों पर केवल उन वाहनों को ही पेट्रोल डीजल दिया जाएगा. जिनके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट होगा.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *