एम्स में बनेगा मरीज के परिजनों के लिए 3000 बिस्तरों का विश्राम गृह
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 January 2026
अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान ( एम्स ) में मरीजों के परिजनों के लिए 3000 बिस्तरों का एक विश्राम गृह बनाया जाएगा . जिसे गुजरात के सेवादन आरोग्य फाउंडेशन के सहयोग से बनाया जाएगा.
यह बताया जा रहा है कि एम्स प्रशासन ने इसके लिए अंसारी नगर पश्चिम में दो एकड़ का एक प्लॉट भी चिन्हित कर लिया है. इस प्लॉट पर विश्राम गृह बनाने के लिए योजना से लेकर निर्माण तक के कार्य योजना को लेकर मंथन शुरू कर दिया गया है.
यह कहा जा रहा है कि एम्स के मौजूदा विश्राम गृह जिसकी क्षमता 300 बिस्तर की है. उसकी जगह यह नया विश्राम गृह बनाया जा रहा है. जबकि पुराने विश्राम गृह को आने वाले समय में नए विश्राम गृह के बनने के बाद ध्वस्त कर उस भूमि का किसी अन्य कार्य के लिए उपयोग किया जाएगा.
एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नया विश्राम गृह अगले 2 साल में बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसकी वजह यह है कि इस समय एम्स में कई ऐसे मरीज आते हैं. जिनको रात के समय यहां पर विभिन्न वजह से रुकना पड़ता है. उनके साथ उनके परिजन भी रुकते हैं. लेकिन उनके पास रात में ठहरने के लिए कोई जगह नहीं होती है. इसकी वजह से यहां आने वाले कई मरीज खुले आसमान के नीचे ही रात बिताते हैं. जिसे देखते हुए माननीय अदालत में एम्स को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे.