दिल्ली आजकल ब्यूरो,
दिल्ली7 August 2026
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की लेबर सेल जनशक्ति मजदूर सभा ने संगठन को मजबूत करते हुए सुनील कुमार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का महासचिव नियुक्त किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान ने उनकी नियुक्ति का ऐलान किया है. सुनील कुमार राजेंद्र पार्क बादशाहपुर गुरुग्राम हरियाणा के निवासी हैं. पार्टी ने विश्वास जताया कि वह निष्ठा और समर्पण से दायित्व निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर मजदूर वर्ग को संगठित कर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे.