लाल किला के पास विस्फोट, 10 लोग मृत
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
10 November 2025
लाल किला के पास शाम विस्फोट हो गया. इसमें करीब 10 लोगों के मृत होने और 30 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है. हालांकि पुलिस या सरकार की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
यह बताया जा रहा है कि यह धमाका शाम के समय नेताजी सुभाष मार्ग की लाल बत्ती के पास हुआ. यहां से गौरीशंकर मंदिर कुछ ही दूरी पर है. यह धमाका एक चलती हुई कर में लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ. यह धमाका इतना जोरदार था कि उससे मेट्रो स्टेशन पर लगी कांच की दीवार में दरार आ गई. जबकि विस्फोट के बाद गाड़ी के पुर्जे और हिस्से 30 फीट ऊपर तक उड़ते हुए देखे गए. यह बताया जा रहा है कि विस्फोट से जिन लोगों की मृत्यु हुई है. उनके शरीर के टुकड़े भी हवा में उछलते हुए देखे गए.
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद यह दिल्ली में हुआ पहला बड़ा विस्फोट है. इससे पहले दिल्ली में वर्ष 2008 में शृंखलाबाद धमाके हुए थे. जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी. जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के बाद लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. इसके अलावा वह घटनास्थल पर भी गए. दिल्ली पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए उस कर का नंबर का पता लगा लिया. जिसमें यह धमाका हुआ था. यह हरियाणा के किसी व्यक्ति के नाम पंजीकृत थी. दिल्ली पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. जिसने पूछताछ में बताया कि उसने कुछ समय पहले ही यह कार किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी. यह बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने यह कर खरीदी थी. वह पुलवामा कश्मीर का रहने वाला था. ऐसे में पुलिस अधिकारियों का शक है कि इस हमले के पीछे कोई आतंकी संगठन हो सकता है. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के साथ ही NIA, खुफिया विभाग भी कर रहा है.