भाजपा के धोखे और आप के पाप से मुक्ति के लिए कांग्रेस को वोट करें: देवेन्द्र यादव
दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
28 November 2025
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने निगम उपचुनाव वाले 12 वार्डों में 30 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील की है. उन्होंने कहा है कि उनका वोट दिल्ली को झूठ, फरेब, लालच, धोखा और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त करेगा. उन्होंने मतदाताओं से यह भी कहा कि वोट करते समय वह भाजपा और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों, जानलेवा प्रदूषण, दूषित जल, टूटी सड़कें, बदहाल परिवहन व्यवस्था और ध्वस्त कानून व्यवस्था जैसी मौजूदा परेशानियों को ध्यान में रखें. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि 2500 रुपये मासिक, 500 रुपये में सिलेंडर और होली दीवाली मुफ्त सिलेंडर के नाम पर उन्हें ठगा गया है.

संवाददाता सम्मेलन में एक वीडियो भी दिखाया गया. जिसमें बताया गया कांग्रेस के शासन में स्वर्ग बनाई दिल्ली को आम आदमी पार्टी और भाजपा ने किस तरह नर्क बना दिया है. संवाददाता सम्मेलन में अशोक विहार वार्ड में वोट चोरी के मामले से संबधित वहां की वोटर लिस्ट में एक ही पार्ट में 91 बार एक ही व्यक्ति की फोटो वाली वोटर लिस्ट को भी प्रदर्शित किया गया. कांग्रेस ने कहा यह चुनाव आयोग और भाजपा की सांठगांठ का जीता जागता प्रमाण है.
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा, अ0भा0क0कमेटी के एस.सी. विभाग के चेयरमैन राजेन्द्र पाल ने भी सम्बोधित किया. इस दौरान अ0भा0क0कमेटी सचिव एवं सह प्रभारी दानिश अबरार, अ0भा0क0कमेटी सचिव अभिषेक दत भी मौजूद थे. संवाददाता सम्मेलन का संचालन कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने किया.

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की 15 वर्षों के शासन वाली शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने का जो काम किया था. भाजपा और आम आदमी पार्टी ने 12 वर्षों के भ्रष्टाचारी शासन में दिल्ली को नर्क बना दिया है. कांग्रेस ने ग्रीन कवर बढ़ाकर विश्वस्तरीय ग्रीन शहर बनाया था. शीला दीक्षित के शासन के दौरान लोगों को जिस तरह से विकसित दिल्ली, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक जरुरतें समय-समय पर पूरी की हुई थी. लोग दिल्ली में स्वर्ग का अनुभव करते थे. आम आदमी पार्टी ने 12 वर्षों में दिल्ली के विकास, सामाजिक कल्याण, व्यवस्थाओं और सुरक्षा के लिए कुछ नही किया और हालात बदहाल होते चले गए. उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवासी खतरनाक जानलेवा प्रदूषण, गंदगी, कूड़े के पहाड़, टूटी सड़के, खत्म होती बदहाल परिवहन व्यवस्था, रुकी हुई पेंशन, बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते थमी हुई दिल्ली को देख आज दिल्ली वाले कांग्रेस की शीला दीक्षित के शासन को याद कर रहे है.
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 15 वर्षो में डीटीसी के बेड़े को सीएनजी में तब्दील किया. गैस मुफ्त देकर किरोसीन मुक्त दिल्ली बनाई. सुरक्षा दुरस्त, महिलाओं के कल्याण, 24 घंटे बिजली, मुफ्त पेयजल, सपाट सड़के, फ्लाईओवरों का जाल, बेहतर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अस्पताल खोले. मंहगाई पर नियंत्रण और रोजगार सृजन किए और मेट्रो के दोनो फेस समय पर पूरे करे मेट्रो को दिल्ली की लाईफ लाईन बनाया. दिल्ली के गरीब लोगों के लिए 56000 मकान बनाकर दिए. दिल्ली को 2013 के बाद से दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, दिल्ली अपराध की राजधानी बन चुकी है.
अलका लांबा ने कहा कि राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यह चिंताजनक है कि अमरीका में एक एडवाईजरी जारी हुई कि अगर आप भारत की राजधानी दिल्ली जाते है तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे. अपराध की राजधानी बन चुकी दिल्ली में महिलाओं, छात्रा, युवतियों के साथ जिस तरह से छेड़छाड़, यौन शोषण व झपटमारी की घटनाएं बढ़ रही है. मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह मौन धारण किए हुए है. वह बेहद चिंताजनक और महिला मुख्यमंत्री होने के बाद अत्यंत दुखद भी है. पिछले 11 वर्षां में आम आदमी पार्टी दिल्ली में सुरक्षा के मामले पर कुछ न करने की बजाय केन्द्र सरकार से लड़ती रही और हर क्षेत्र में अपराध चौतरफा बढ़ते गए. अब दिल्ली में चार इंजन की सरकार होने के बावजूद अपराधों पर लगाम नही लग रही तो इसके लिए सीधे तौर भाजपा की सरकार जिम्मेदार है.
राजेन्द्रपाल गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली में दलितों और दलित छात्रों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और गरीब, आर्थिक कमजोर वर्ग के छात्रों की अनदेखी करने के बाद इनका गरीब, दलित विरोधी चेहरा सबके सामने है. कांग्रेस की शीला सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पड़ते थे उनको प्राईवेट स्कूलों के छात्रों की बराबरी में लाने के लिए प्रतिभा विकास विद्यालय खोले थे. जिनमें सरकारी स्कूलों के बच्चों को छठी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती थी। आज हजारों बच्चे डाक्टर, वकील, इंजीनियर व गरिमा मयी क्षेत्रों में काम कर रहे है। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा का ढ़िढोरा तो पीटा. लेकिन इन स्कूलों को नाम बदलकर अम्बेडकर स्कूल रखने के बाद इनमें 50 प्रतिशत सीटे प्राईवेट स्कूलों के छात्रों के लिए आरक्षित करके गरीब सरकारी स्कूलों के छात्रों के साथ धोखा किया. अब भाजपा ने इन 39 प्रतिभा विकास विद्यालयों का नाम बदलकर सीएमश्री रखकर अपनी नाम बदलने की परम्परा जारी रखने का काम किया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गरीबों से शिक्षा को छीनने का काम किया है. दिल्ली में उच्च शिक्षा को व्यवसायिक बना दिया है अब दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में वकालत, इंजीनियरिंग करने के लिए एक साल में 4-5 लाख रुपये की फीस है. जबकि इसमें प्रवेश परीक्षा की तैयारी के 3-4 लाख रुपये पहले खर्च करने पड़ते है. आम आदमी पार्टी ने दलितों, वंचितों और गरीबों को मिलने वाले वजीफे को लगभग खत्म ही कर दिया है.