WhatsApp Image 2025-12-17 at 8.20.55 PM

दिल्ली कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय पर हल्ला बोल

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
17 December 2025

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में बुधवार को दिल्ली कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय,ईडी,को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने के लिए विवश किया. यह मामला इतना झूठ था कि न्यायालय ने ईडी की चार्जशीट के आधार पर मामला दर्ज करने से ही सीधे इनकार कर दिया.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य 5 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी की कथित झूठी चार्जशीट पर कोर्ट द्वारा सुनवाई करने से मना करने के बाद पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बदले की राजनीति सभी के सामने आ गई है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है. उन्होंने कहा कि हम सत्यमेव जयते में विश्वास रखते है. सत्य की जीत हुई है और मोदी सरकार की दुर्भावना और गैर कानूनी गतिविधियों का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है.

भारी संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में ‘‘मोदी झूठ की आंधी, सत्य सदा है गांधी’’, जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है’’ नारे लिखी तख्तियां लिए जब भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे थे, तब पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन ले गए. जहां से बाद में सभी कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया.

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अ0भा0 महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, अ0भा0क0कमेटी के एससी विभाग के चेयरमैन राजेन्द्र पाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, पूर्व सांसद रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रो0 किरण वालिया और डा0 योगानन्द शास्त्री, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, भीष्म शर्मा, विजय लोचव, आसिफ मौहम्मद खान, देवेन्द्र सेहरावत, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, धर्मपाल चंदेला, राजकुमार जैन, महेन्द्र भास्कर, महेन्द्र मंगला, आदेश भारद्वाज, विरेन्द्र शर्मा, हर्ष चौधरी, लोकसभा और जिला आर्ब्जवर कमलकांत शर्मा, लक्ष्मण रावत,एडवोकेट सुनील कुमार,
भूपेश यादव, तस्वीर सौलंकी, जगजीवन शर्मा, लक्ष्मण रावत, डा0 पी0के0 मिश्रा, सोशल मीडिय चेयरमैन राहुल शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *