WhatsApp Image 2025-11-26 at 12.34.15 AM

कांग्रेस ने शुरू किया ‘ रेखा का धोखा ‘ अभियान

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
25 November 2025

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड़ पर रेखा का धोखा नाम से लगातार दूसरे दिन भाजपा सरकार के चुनावी वादों को याद दिलाते हुए संवाददाता सम्मेलन में आज दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये न देने के धोखे को उजागर किया. उन्होंने कहा भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में आने के बाद चुनाव में किया एक भी वादा पूरा नही किया.है. संवाददाता सम्मेलन में रेखा गुप्ता की फोटो लगा 2500 रुपये का डमी चेक भी प्रदर्शित किया .जिसके पम्पलेट कांग्रेस कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में प्रत्येक घर में वितरित करके दिल्ली की महिलाओं को रेखा सरकार के धोखे को याद दिलाएंगे कि भाजपा ने सत्ता में आने पर दिल्ली की प्रत्येक महिला को 2500 रुपये देने का वादा किया था. जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने खुले मंच पर सार्वजनिक रुप से की थी.


संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सचिव प्रभारी एवं पूर्व विधायक दानिश अबरार और सुखविंदर सिंह डैनी, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा, दिल्ली महिला अध्यक्ष श पुष्पा सिंह भी मौजूद थीं.
देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. लेकिन हम जनता के बीच जाकर भाजपा के झूठे वादों को लगातार उजागर करते रहेंगे. भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा 9 महीने बीतने तक भी पूरा नही किया और होली दिवाली भी बीत चुकी है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 5100 करोड़ का बजट आवंटित करके महिलाओं को जल्द 2500 देने हेतू कमेटी गठित करने की भी बात कही थी. दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री से पूछ रही रही है कि क्या कोई कमेटी बनी, क्या कोई नोटिफिकेशन हुआ या कोई नियम कानून बना? चुनाव के समय जो पंजीकरण किए थे उसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी के कारण दिल्ली में हालात खराब हो चुके है और महिलाओं की रसोई आर्थिक दबाव में है. मुख्यमंत्री पद पर बैठी रेखा गुप्ता महिला होने के बावजूद महिलाओं की परेशानी को समझना नही चाहतीऔर महिलाओं को झूठे देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भी 11 वर्ष दिल्ली पर राज करने वाली आम आदमी पार्टी के पदचिन्हों पर चल रही है. आम आदमी पार्टी ने 3 बार सरकार में रहने के वावजूद दिल्ली की जनता से किया एक भी वादा पूरा नही किया. भाजपा के 2500 रुपये महिलाओं को देने के वादे की तरह आम आदमी पार्टी ने भी वोट हासिल करने के लिए 2100 रुपये देने का वादा किया था. लेकिन आम आदमी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए महिलाओं से किए गए किसी भी वादे को पूरा नही किया था. आज दिल्ली की महिलाएं 2500 रुपये के चेक का इंतजार कर रही है. भाजपा और आम आदमी पार्टी पिछले 12 वर्षों से लगातार दिल्ली की महिलाओं को धोखा दे रही है.
देवेन्द्र यादव ने कहा कि रेखा का धोखा अभियान में हर विधानसभा में रेखा गुप्ता का फोटो लगा 2500 रुपये का डमी चेक और 500 रुपये का सिलेंडर देने का मेरा मजाक था, का पम्पलेट सभी विधानसभा के हर दरवाजे तक पहुॅचा कर कांग्रेस कार्यकर्ता इनके झूठे वादे को उजागर करेंगे. जिसकी शुरुआत निगम उपचुनाव में सभी 12 वार्डों में वितरित करके करेंगे. शुरुआत में प्रत्येक विधानसभा के लिए 25000 पम्पलेट छपवाकर बांटे जाऐंगे. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हम शालीमार बाग से इसलिए कर रहे है कि वह वार्ड रेखा गुप्ता का रहा है, जहां की महिलाएं 2500 रुपये के चेक का बेसब्री से इंतजार कर रही है.
शालीमार बाग में प्रचार हेतू 2500 के पम्पलेट चेक आर्ब्जवर सतेन्द्र शर्मा को सौंपे गए. चांदनी महल का जगजीवन शर्मा को, अशोक विहार का प्रवीण भुगरा को, ग्रेटर कैलाश का नीतू वर्मा को, द्वारका का राजेश यादव को, दक्षिणी पुरी का जय प्रकाश को, संगम विहार का चन्द्रकांत गिरी को, नारायणा का चरणजीत राय को, मुंडका का कुंवर गोपाल को और विनोद नगर वार्ड में सामग्री सिंथिया कुमार को सौंपी गई.
दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा की चाहे केन्द्र में सरकार रहे या दिल्ली में वह चुनावों के दौरान लगातार वादे करते गए और सत्ता में आने के बाद जनता को सिर्फ धोखा ही दिया है. हम भाजपा को याद दिलाना चाहते है कि उन्होंने दिल्ली की जनता से झूठे वादे करके वोट तो हासिल कर लिए. लेकिन 9 महीने बीतने के बाद अपने वादों को भूल चुकी है. जनता ने भावनाओं में आकर भाजपा हो या आम आदमी पार्टी को वोट दे दिए . लेकिन दिल्ली में महिलाएं 2500 रुपये और पंजाब में महिलाएं 1000 रुपये का इंतजार आज भी कर रही हैं. दोनों दलों ने जनता से किया कोई वादा पूरा नही किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है. हम जनता के बीच जाकर इनकी असलियत को हर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *