WhatsApp Image 2026-01-16 at 10.29.22 PM

जहॉं जहॉं पँहुचे इमरान प्रतापगढ़ी, वहॉं वहॉं जीती कॉंग्रेस

दिल्ली आजकल ब्यूरो, दिल्ली
16 January 2026

ब्रह्ममुंबई महानगर पालिका ( BMC ) चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इसमें भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को बढ़त हासिल हुई है. लेकिन एक रोचक संयोग भी सामने आया है. कांग्रेस को उन सभी सीटों पर जीत मिली है. जहां पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था.

इमरान प्रतापगढ़ी ने BMC के मुम्बा देवी में जिन 4 सीटों पर प्रचार किया. उन सभी 4 सीटों पर कॉंग्रेस के नगर सेवकों ने जीत दर्ज की है. इसी तरह से मलाड में जिन 4 सीटों पर प्रचार किया. वे सभी 4 नगर सेवक जीते हैं. कुर्ला में 2 सीटों पर प्रचार किया. वे दोनों सीट भी कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीती है.

यह संयोग केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहा. इमरान प्रतापगढ़ी प्रचार के लिए अकोला गए. वहॉं भी AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा की पूरी मेहनत के बाद भी कॉंग्रेस 12 से बढ़कर 21 हो गई. उसे पहले के मुकाबले लगभग दोगुनी सीट हासिल हुई है.

इसके साथ ही नांदेड़ में जिस सीट पर अशोक चव्हाण और ओवैसी ने पूरी ताक़त लगाकर गफ़्फ़ार को हराने का वादा किया था. इमरान प्रतापगढ़ी ने वहॉं बड़ी रैली की और चैलेंज कर ओवैसी को कहा कि ग़फ़्फ़ार तो जीतेगा और ग़फ़्फ़ार के साथ साथ 3 और नगर सेवक चुनाव जीत गये. इसके साथ ही नागपुर में जिन चार सीटों पर अपील की. वो सभी 4 सीटें कॉंग्रेस ने जीत ली है. अहमदनगर में जिस सीट पर प्रचार किया. वे सीटें भी कॉंग्रेस ने जीती हैं. अमरावती में जिस सीट पर प्रचार किया उसके पास की सभी 4 सीटें कॉंग्रेस बम्पर वोट से जीत गई.

कमाल की बात ये है कि नांदेड हो या अकोला ओवैसी ने इस सभी जगहों पर दो-दो बार हेलीकॉप्टर उतारा. लेकिन इमरान की सिर्फ एक सभा से वो माहौल बना कि पूरी ताक़त लगाकर भी ओवैसी कांग्रेस उम्मीदवार ग़फ़्फ़ार और साजिद पठान को नहीं हरा पाये.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *