WhatsApp Image 2025-12-13 at 9.17.55 PM

एक सप्ताह में 5 लाख नए सदस्यों जोड़ेगी जेडीयू

दिल्ली आजकल ब्यूरो @ दिल्ली
13 December 2025

जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश कार्यालय में महा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. इस मौके पर जंतर मंतर स्थित जेडीयू प्रधान कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान 5 लाख नए सदस्य को जोड़ने के लक्ष्य के साथ तमाम कार्यकर्तों को संकल्पित करवाया गया है. विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लगभग 500 नए लोगों ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों, सिद्धांतों और विकासवादी सोच से प्रेरित होकर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की.

महा सदस्यता अभियान के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में पांच नए प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। जिसमें राहुल कुमार को प्रधान महासचिव, सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव, ब्रज किशोर को युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष, अनिल कुमार झा को पूर्वांचल मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तथा दिग्विजय सिंह चौहान को आईटी सेल का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है.

इस अवसर पर जेडीयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) नीतीश कुमार के विचारों और नीतियों से प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा दिल्ली में जदयू को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *